सफलता के दस (10) सूत्र
सफलता के 10 सूत्र - 1- मेहनत कीजिये । 2- मेहनत के दो परिणाम सामने आते हैं सफलता और असफ़लता । असफलता की दशा में निराश न हों । 3- असफलता यदि मिलती है तो उससे सीखें कहाँ त्रुटियां रह गईं जिसके कारण असफ़लता मिली । 4- ईश्वर के प्रति अस्थावान बने यह आपके आत्मबल को बढ़ाता है और आत्महत्या की प्रवृत्ति को घटाता है । 5- असफलता मिलने पर लोग सफलता के लिए छोटा रास्ता (शॉर्टकट) खोजने लगते हैं । यह बिल्कुल न करें यह आपको नैतिक रूप से भ्रष्ट तो बनायेगा ही साथ साथ आपके समय की बर्बादी और आपको मुश्किल में भी डाल सकता है । 6- मेहनत से संतुष्ट न हों किन्तु फल से सदैव सन्तुष्ट रहें । मेहनत के प्रति असंतोष आपमें मेहनत करने की जिजीविषा को बढ़ाएगी तथा फल के प्रति सन्तुष्टि आपको मानसिक तनाव से मुक्त रखेगी । 7- प्रत्येक परिस्थिति में ध्यान रहे कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है किंतु हर कार्य उसकी सही मेहनत के आकलन के साथ शुरू करें । यदि आपका आकलन सही है तो हर कार्य आसान लगेगा अगर आपने कम आंका है मेहनत तो आपको कार्य कठिन लगेगा । 8- हर कार्य जरूरी नहीं कि सामने से जितना आसान दिखता है उतना हो उसमें अनेक परीक्...